बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी में अवकाश के दिनों में पटवारी केवल आपात कार्य करेंगे
राजस्थान पटवार संघ ने निर्णय लिया है कि अब पटवारी राजकीय अवकाश के दिनों में केवल आपातकालीन कार्य ही करेंगे। सामान्य सरकारी कार्यों और बैठकों में वे छुट्टियों के दिन शामिल नहीं होंगे। इस संबंध में पटवार संघ उपशाखा बड़ीसादड़ी के अध्यक्ष कीर्तिश कलाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।