कामां: ऑपरेशन पृथ्वी के तहत ओवरलोड हाइवा किया गया जब्त, चालक को किया गया गिरफ्तार
एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत गोपालगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड हाइवा/डंपर को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार वाहन में खनन सामग्री भरी हुई थी और चालक के पास खनन सामग्री से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।