गोगरी: पसराहा स्टेशन पर अवध आसाम ट्रेन से कटकर युवती की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
Gogri, Khagaria | Oct 14, 2024 पसराहा स्टेशन पर सोमवार को साढ़े दस बजे अवध आसाम ट्रेन से कटकर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लड़की ने ट्रेन एक आगे कूदकर जान दे दी। लड़की के बाएं हाथ पर पेन से अमन लिखा हुआ है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।