गोगरी: एक सप्ताह से लापता किशोर का पसराहा गांव की बांसबिट्टी में मिला अधकटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Gogri, Khagaria | Oct 13, 2024 पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पसराहा गांव के पूरब दिशा बांसबिट्टी में रविवार की दोपहर 12 बजे एक सप्ताह से लापता एक किशोर का अधकटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अधकटा शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही सूचना पर पसराहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर अधकटा शव को कब्जे में कर जांच में जुट गई। अधकटा शव पसराहा निवासी सुजीत का बताया जा रहा है।