गोगरी: बन्नी पंचायत के वार्ड नंबर आठ में एक घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर नदी में डाला
Gogri, Khagaria | Oct 14, 2024 गोगरी प्रखंड अंतर्गत बन्नी पंचायत के वार्ड नंबर आठ में रविवार और सोमवार की अर्धरात्रि 1 बजे एक घर में मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ घर में देखने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना महेशखूंट थानाध्यक्ष को दिया गया। महेशखूंट थानाध्यक्ष द्वारा इसकी सूचना अर्धरात्रि को वन विभाग को दिया गया।