गोगरी: कौआकोल रोड पर बाइक के धक्के से शिक्षक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
Gogri, Khagaria | Oct 14, 2024 महेशखूंट से गोगरी जाने वाली सड़क स्थित कौआकोल रोड में सोमवार की सुबह सात बजे बाइक के धक्के से एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर निवासी नरेश कुमार यादव के रूप में हुई है।