गरियाबंद में बिजली बिल बढ़ने और स्मार्ट मीटर की शिकायतों को लेकर जिला कांग्रेस ने गांव-गांव और बूथ स्तर तक व्यापक जनआन्दोलन का निर्णय लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की समस्याएं जुटाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। महंगाई के मुद्दे को लेकर भी संघर्ष जारी रहेगा।