विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गरियाबंद में किया गया भावपूर्ण स्मरण.।
वर्ष 1947 के भारत विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों के संघर्ष, पीड़ा, साहस और त्याग को स्मरण करते हुए गरियाबंद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।
जिला पंचायत सभाकक्ष में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप जी के उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वालों एवं पीड़ित परिवारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में इतिहास की इस पीड़ादायक घटना से सीख लेते हुए शांति, सद्भाव, आपसी भाईचारे, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
4 views | Gariaband, Chhattisgarh | Aug 14, 2026