उदयपुर में प्रतापनगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान फुरकान हुसैन पुत्र शब्बीर हुसैन, निवासी जलगांव, महाराष्ट्र, हाल निवासी उदय विहार कॉलोनी के रूप में हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति कॉटन मिल के पास हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। हथियार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने पिस्टल कहां से खरीदी थी, हथियार किस व्यक्ति से मिला और इसे किस उद्देश्य से लाया गया था। पुलिस हथियार के मुख्य सोर्स तक पहुंचने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
daipurNews #UdaipurCrime #UdaipurPolice #UdaipurBreaking #UdaipurCrimeNews #IllegalWeapon #PistolRecovery #ArmsAct #RajasthanNews #RajasthanCrime #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #palpalnewsrajasthan #udaipur_khabar nis:value=BreakingNews#udaipur_khabar nis:enabled=true #BreakingNews#udaipur_khabar #udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar
#BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar #BreakingNews#udaipur_khabar
Girwa, Udaipur | Sep 26, 2026