मावली नगर के उदयपुर रोड पर बड़ी सादड़ी रेलवे क्रॉसिंग के समीप सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क पिछले करीब दो से तीन वर्षों से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है।
लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और ज्यादा मुश्किल हो जाती है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस मार्ग पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं और कुछ हादसों में जनहानि की बात भी सामने आई है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बड़ी सादड़ी रेलवे क्रॉसिंग के समीप से अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं, इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है।
अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क का तत्काल निरीक्षण करवाने, गड्ढों की मरम्मत कराने और सड़क की स्थायी मरम्मत का कार्य शुरू करने की मांग की है।
#MavliNews #UdaipurNews #MavliRoad #UdaipurRoad #RoadAccident #RoadProblem #RajasthanNews #BreakingNews #LatestNews #LocalNews #RoadRepair #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #palpalnewsrajasthan #MavliBreaking #UdaipurToday #RajasthanToday #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Sep 26, 2026