अनूपगढ़: अनूपगढ़ में बढ़ती गर्मी के कारण नेशनल हाईवे 911 पर पसरा सन्नाटा, डॉक्टर ने दी सलाह
अनूपगढ़ में बढ़ती गर्मी के कारण जहां एक ओर आमजन परेशान है वहीं नेशनल हाईवे नंबर 911 सहित शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आज रविवार दोपहर 1 बजे अनूपगढ़ क्षेत्र का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस है और वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा था। बढ़ती गर्मी पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मुरलीधर कुमावत ने सभी से घरों में रहने की अपील की है।