अनूपगढ़: तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने श्री गौशाला सहित 11 गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण
अनूपगढ़ प्रशासन शहरी क्षेत्र को निराश्रित पशुओं से मुक्त करने के लिए गंभीर है। इसी के चलते आज शनिवार सुबह 11 बजे तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा और उनकी टीम के द्वारा क्षेत्र की श्री गौशाला सहित 11 गौशालाओ का औचक निरीक्षण किया गया। तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने बताया कि गौशाला संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि पशुओं के लिए छाया, पानी और चारे की उचित व्यवस्था की जाये।