अनूपगढ़: पतरोडा गांव स्थित दो दुकानों में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ के गांव पतरोडा में 18 मार्च 2025 को एक मोबाइल और एक किराने की दुकान में चोरी हुई थी जिसका मामला अनूपगढ़ पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। इस मामले में एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार सुबह 11:30 बजे बताया कि आरोपी रवि कुमार उर्फ कालू पुत्र पटेल कुमार सोनी प्रेमनगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नशा करने का आदी है, चोरी का सामान नशा बेचने वालों को बचा था।