अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने फेसबुक अकाउंट पर महिला की फोटो डीपी लगाने वाले आरोपी को संगरिया से किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने 8 में 2025 को फर्जी फेसबुक अकाउंट पर उसकी फोटो की डीपी लगाने का मामला दर्ज करवाया था। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शनिवार दोपहर 12 बजे बताया कि कांस्टेबल हिमांशु और कांस्टेबल मुकेश सोनी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार नायक को संगरिया से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।