अनूपगढ़: तेज आंधी के कारण अनूपगढ़ के जीबी एरिया सहित अन्य क्षेत्रों में पिछले 40 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप
2 दिन पहले अनूपगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी और बरसात हुई थी जिससे लगभग 200 विद्युत पोल टूट गए थे। तेज आंधी के कारण जीबी एरिया सहित अन्य क्षेत्र में पिछले 40 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। जीबी क्षेत्र के संदीप सिंह ने आज शुक्रवार सुबह 9 बजे बताया कि इस समस्या से विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है मगर अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।