अनूपगढ़: बीएसएफ अनूपगढ़ के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 2 व्यक्ति हुए घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
अनूपगढ़ के बीएसएफ के सामने एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में हेड कांस्टेबल पदम सिंह ने आज शनिवार सुबह 10:30 बजे बताया कि घायल रामकुमार और महेंद्र को गंभीर हालत होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है और वही पुलिस के द्वारा इस मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।