लोहरदगा: बीएस कॉलेज स्टेडियम में क्रिकेट, राजनीति और फिल्म सितारों का होगा संगम, विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
जिले के बीएस कॉलेज स्टेडियम में 5 मार्च से लेकर 8 मार्च तक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. इस आयोजन में क्रिकेट सितारे के साथ-साथ राजनीतिक और फिल्मी सितारों का भी संगम होगा.प्रतियोगिता भव्य रूप से आयोजित होने जा रही है. इसकी तैयारी भी जोरों पर चल रही है.जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि के साथ संगठन के कई पदाधिकारी सोमवार शाम 5:00 बजे निरीक्षण किया.