लोहरदगा: लोहरदगा में ट्रक अनलोडर मजदूर संघ 11 मार्च 2025 को करेगा चक्का जाम, मजदूर नेता आलोक साहू ने दी जानकारी
हिंडालको अनलोडिंग स्टेशन में आज ट्रक अनलोडर मजदूर संघ लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार दोपहर 2:30 बजे प्रेमचंद महतो की अध्यक्षता में हुई।बैठक में को मुख्य रूप से मजदूर नेता आलोक कुमार साहू उपस्थित थे ।मौके पर मजदूरों ने अपनी समस्याओं से आलोक कुमार साहू को अवगत कराते हुए उन्हें न्याय दिलाने एवं मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग किए।