रामगंजमण्डी: स्वच्छता की पाठशाला में विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई, पालिका परिसर में सफाई मित्रों का सम्मान
रामगंजमंडी में स्वच्छता महोत्सव एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से गुरुवार को विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। गुरुवार शाम करीब 6 बजे सफाई प्रभारी हरिओम मेघवाल ने बताया कि पीएम श्री राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता की पाठशाला लगाई गई।