सांचौर: आजादी के बाद वासन देवड़ा को मिला पहला सरपंच, कमला देवी की ऐतिहासिक जीत के बाद सरपंच, उपसरपंच व सभी वार्ड पंचों ने ली शपथ
कूड़ा। पंचायत समिति सरनाऊ की ग्राम पंचायत कूड़ा में आजादी के बाद पहली बार वासन देवड़ा गांव को सरपंच मिला है। सरपंच पद पर कमला देवी ने भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जीत के बाद गांव में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं नवनिर्वाचित सरपंच कमला देवी, उपसरपंच भोलाराम एवं सभी वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान ग्रामीणों ने विकास की नई उम्मीद जताते हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
Sanchore, Jalor | Nov 17, 2026