डिंडौरी: डिंडौरी में बीच सड़क पर शराब पी रहा था अधेड़, वीडियो हुआ वायरल
डिंडौरी जिला मुख्यालय में बीच सड़क पर अधेड़ आराम से बैठकर चखना खाते हुए शराब पी रहा है जिसका वीडियो रविवार शाम 4:00 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति दिनभर शहर में घूम घूम कर भीख मांगने का काम करता है और शराब खरीद कर बीच सड़क पर बैठकर खुलेआम शराब पी रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है।