पडरौना: कुशीनगर जिले के मुंडेरा में 2 बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल
कुशीनगर जिले हनुमानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मुडे़रा गांव के पास मोबाइल टावर के समीप हुई। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खेरी हरिलाल गांव निवासी भृगुप्रसाद और उनके साथी श्रीराम एक सामाजिक कार्यक्रम मे जा रहें थें।