पदमपुर: गजसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर आपसी विवाद के चलते युवक के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
गजसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर आपसी विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है गजसिंहपुर थाना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की रविवार को दोपहर 3:00 बजे सुनील कुमार ने थाने में हाजिर होकर कहा कि आपसी विवाद को लेकर लक्ष्य कुमार के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।