कन्नौज: ठठिया सत्तार गांव में महिला ने जेठ पर लगाया शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में तेहरवी कार्यक्रम के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाले जेठ पर कार्रवाई की मांग करते हुए महिला ने एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में महिला ने दो पर मारपीट का आरोप लगाया है इसमें पति भी घायल हुआ। सत्तार गांव का मामला है महिला आज एसपी दफ्तर पहुंची थी।