कन्नौज: सुक्खापूर्वा गांव में खेत की फसल खराब कर रही बकरी को भगाने पर महिला के साथ हुई मारपीट, एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता
कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र में खेत पर खड़ी फसल नष्ट करने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को शिकायती पत्र के साथ शिकायतकर्ता महिला पहुंची थी। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सुक्खापुरवा गांव का मामला है।