कन्नौज: बलारपुर मोड़ पर अज्ञात बाइक चालक की टक्कर से महिला की मौत, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज के बलारपुर मोड़ के पास बाइक चालक की टक्कर से महिला के मौत मामले में कार्रवाई हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सदर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। दवा लेकर वापस अपने घर जा रही महिला की मौत का मामला है। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी मौत हुई थी।