कन्नौज: एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने के मुकदमा में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में, सदर कोतवाल प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने फर्जीवाड़े करने के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को कन्नौज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेजा, अभियुक्तों के द्वारा संविदा कर्मचारी के साथ फर्जीवाड़ा किया,जिससे उसने आत्महत्या कर ली थी।