कन्नौज: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने तीसरी तबादला सूची की जारी, अरुण कुमार को ठठिया थाना प्रभारी की सौंपी जिम्मेदारी
कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद के द्वारा थाना प्रभारी के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। ठठिया थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे किशन पाल को अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी के पीआरओ अरुण कुमार को ठठिया प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी हाजी शरीफ गौरव कुमार को एसपी का पीआरओ बनाया गया है। मंगलवार देर रात तबादला सूची जारी की गई है।