कन्नौज: आपातकाल की 50 वीं बरसी पर बीजेपी ने कलेक्ट्रेट से निकाला जुलूस, राज्य मंत्री असीम अरुण हुए शामिल
आपातकाल की 50वीं वर्ष के अवसर पर कन्नौज के कलेक्ट्रेट से मंत्री असीम अरुण और भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया के अगुवाई में मोहन जुलूस निकाला गया मंत्री असीम अरुण ने इस दौरान विपक्ष से सवाल पूछे और गठबंधन को लेकर बयान दिया। असीम अरुण ने कहा स्वर्गीय इंदिरा गांधी के द्वारा देश के ऊपर आपातकालीन स्थिति थोपी गई थी,यह केवल अपनी कुर्सी को बचाने के लिए किया गया।