सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने 1 वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुई 1 चोरी की मोटर साइकिल और 2 अवैध फर्जी प्लेट
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में सादाबाद पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 वाहन चोर दिनेश पुत्र रामखिलाडी निवासी नगला कांठ थाना सादाबाद को सीसी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल व दो फर्जी नम्बर प्लेट बरामद हुई है।