सादाबाद: नामकरण का सामान लेने जा रहे पिता को नौगवां बम्बा के पास डंपर ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
दगसह निवासी वकील खान गाँव के हरिलाल के साथ बाइक से सादाबाद गए थे। नौगवाँ बम्बा के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वकील खान की मौके पर ही मौत हो गई हरिलाल घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।