बिंदकी: जहानाबाद के लालूगंज में पुलिस प्रशासन दुकान खाली करवाने पहुंचा, व्यापारियों ने किया विरोध, दुकानदार की तबियत बिगड़ी
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के लालूगंज में आनंद शंकर का मेडिकल स्टोर है। किराए को लेकर दुकानदार व मालिक के बीच न्यायालय में विवाद चल रहा था। न्यायालय से आदेश के बाद पुलिस प्रशासन सोमवार को दिन में एक बजे दुकान खाली करवाने पहुंचा था लेकिन व्यापारियों दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। तभी दुकानदार आनंद शंकर की तबीयत बिगड़ गई जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।