सूरजपुर: शीतला माता मंदिर में 1 अप्रैल से होगा दो दिवसीय वार्षिकोत्सव
महलवाला परिवार के द्वारा संचालित शीतला माता मंदिर महुआपारा में दो दिवसीय शीतला माता वार्षिकोत्सव का आयोजन 1 व 2 अप्रैल को होगा। इस संबंध में परिवार के लालचंद अग्रवाल व सुनील अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान एक अप्रैल सोमवार को सुबह पूजा-अर्चना व चुनरी अर्पण के साथ माता की धोक लगेगी।