सूरजपुर: सूरजपुर मुख्यालय में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के विरोध में निकाली मसाल रैली, जमकर की नारेबाजी
केंद्र सरकार द्वारा CBI, ED, IT का दुरूपयोग करते हुये कांग्रेस पार्टी के खाते सीज करने एवं बिना सुनवाई किये एक तरफा टैक्स जमा करने हेतु नोटिस जारी करने पूरे देश में विपक्ष को जानबूझकर परेशान करने की कार्यवाही के विरोध मे प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सूरजपुर में आज मशाल जुलुस निकाला और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।