सूरजपुर: सूरजपुर में चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 3148 वाहन चालकों के खिलाफ हुई एमवी एक्ट की कार्रवाई
जिले की थाना-चौकी की पुलिस ने संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं 3148 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीटबेल्ट, दो पहिया वाहन में तीन सवारी व बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर ₹1005200 का समन शुल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा कराया गया।