सूरजपुर: रविंद्रनगर व संजयनगर में वर्षों बाद भी राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि सुधार न होने से परेशान लोगों ने डिप्टी cm से लगाई गुहार
प्रशासनिक त्रुटि की वजह से ग्राम पंचायत रविंद्रनगर व संजयनगर के राजस्व रिकॉर्ड में हुई त्रुटि का सुधार वर्षों बाद भी न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा आमजन को समस्या से निजात दिलाए जाने हेतु कमेटी गठित करके बंदोबस्त रिकार्ड में में सुधार कराए जाने के निर्देश तत्कालीन कलेक्टर को दिए थे ।लेकिन शासन का निर्देश कागजों में ही सिमट कर रह गया। अब ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा से मुलाकात करके न्याय की गुहार लगाई है।