🙏केदारनाथ धाम में मौसम साफ, बाबा के दर्शनों को उमड़ रहे श्रद्धालु।
यात्रा के अंतिम चरण में भी आस्था का सैलाब, अब तक 18.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में मौसम साफ होने के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है। सुहावने मौसम के बीच देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गुंजायमान है।
कोई पैदल तो कोई घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेली सेवा के माध्यम से धाम पहुंच रहा है। यात्रा के अंतिम चरण में भी श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही है।
📍 यात्रा के प्रमुख आंकड़े
- अब तक 18,91,500 से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन।
- यात्रा समापन में महज 8 दिन शेष।
- 11 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट।
प्रशासन और पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर मुस्तैद हैं। वहीं श्रद्धालुओं से अपील है कि बढ़ती ठंड और संभावित बर्फबारी को देखते हुए गर्म कपड़े एवं जरूरी दवाइयां साथ रखें और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
बाबा केदार के जयकारों से गूंज रही केदारपुरी, आस्था का सिलसिला जारी...!🙏
#KedarnathDham #KedarnathYatra2026 #BabaKedar #Uttarakhand #Rudraprayag #केदारनाथ #बाबाकेदार #चारधामयात्रा