डिंडौरी: ढोंढा गांव में भारतीय किसान संघ के बिहारीलाल साहू ने बायोगैस को लेकर किसानों को किया जागरूक
डिंडौरी जिले के ढोंढा गांव में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बायोगैस बनाने को लेकर जानकारी देते हुए आमजनों और किसानों को जागरूक किया । दरअसल भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने शनिवार शाम 5:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य आत्मा परियोजना द्वारा जिले के 33 बीआरसी किसानों को दिया गया है ।