फरीदपुर: थाना फतेहगंज पूर्वी में हनुमान मंदिर के पास शराब की दुकान हटाने की मांग तेज, करणी सेना व हिंदू संगठन ने किया समर्थन
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित शराब की दुकान का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को भक्तों ने दुकान हटाने की मांग की थी, वहीं बुधवार को करणी सेना व अन्य हिंदू संगठनों ने भी इसका समर्थन किया।करणी सेना मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन थाना पुलिस को सौंपा।