मानपुर: मानपुर के बरुआ नाला में मिले 4 मवेशियों के शव, पशु मालिकों ने करंट लगने की आशंका जताई
Manpur, Umaria | Aug 26, 2026 मानपुर नगर के वार्ड क्रमांक 10 बरबसपुर के बरुआ नाला मे चार मवेशियो के शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मवेशी बीते दिन अपने घरों पर नहीं लौटे थे, जिसके बाद मवेशी मालिकों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान नाले में शव पड़े होने की जानकारी मिली।मवेशी मालिक दीना और हेतराम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और शवों को देखा।