हथुआ: कुसौधी में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव
जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौधि पश्चिम टोला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान रीना देवी के रूप में हुई है, जो मुकुल पांडेय उर्फ लक्ष्मीकांत पांडेय की पत्नी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.