Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
image
image

निवास एवं मनेरी क्षेत्र में स्थित महाकौशल ट्रेडिंग कंपनी की शराब दुकानों के संचालन को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने गंभीर आपत्ति जताई है। संगठन का आरोप है कि दुकान संचालकों द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के प्रावधानों का लगातार उल्लंघन करते हुए ग्रामीण अंचलों में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र में सामाजिक अव्यवस्था एवं छात्र - छात्राओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रमुख शिकायतों में कहा गया है कि निवास एवं मनेरी से सटे ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब बिक्री का कारोबार पनप रहा है। वहीं, विश्राम गृह के ठीक सामने स्थित शराब दुकान से सुरक्षा की बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। इस दुकान के आसपास से तीन शैक्षणिक संस्थाओं के बच्चों का आवागमन होता है। शिकायत के अनुसार, नशे में धुत व्यक्तियों द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील टिप्पणी करने एवं पीछा करने की घटनाएँ पहले ही सामने आ चुकी हैं, जिससे अभिभावकों में दहशत का माहौल है। संगठन ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें की हैं 1. अवैध बिक्री पर रोक: निवास एवं मनेरी से लगे ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब बिक्री को तुरंत प्रभाव से रोका जाए तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। 2. दुकान का स्थानांतरण: विश्राम गृह एवं शैक्षणिक संस्थानों के आवागमन के रास्ते में स्थित इस शराब दुकान को नियमानुसार अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। 3. समय सीमा में कार्रवाई: शिकायत पर सात दिवस के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कार्रवाई न होने की स्थिति में, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने चक्का जाम एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि इस दौरान कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। #निवास_मनेरी_शराब_विरोध #विहिप_बजरंगदल_आपत्ति #महाकौशल_ट्रेडिंग_विरोध #अवैध_शराब_बंद_करो #शराब_दुकान_स्थानांतरण_करो #7_दिन_में_कार्रवाई #चक्काजाम_चेतावनी #शराब_ठेकेदार_पर_कानूनी_कार्रवाई #प्रशासन_जिम्मेदार_होगा #कलेक्टर_एसपी_संज्ञान_लें #निवास_निवास_में_हंगामा #मंडला #निवास

Niwas, Mandla | Jun 6, 2026

MORE NEWS