Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ: माहिष्मती घाट पर नियमित योग अभ्यास आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा माहिष्मती घाट पर विशेष योग अभ्यास सत्र संचालित किया जा रहा है। रविवार 14 जून को भी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन की भाँति योग अभ्यास सत्र में शामिल हुए और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। आयुष विभाग के मार्गदर्शन में 1 जून से जिला प्रशासन के सभी विभाग प्रमुखों एवं अधिकारियों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण एवं अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, ज्ञान मुद्रा, ध्यान मुद्रा, वज्रासन, श्वासन, नाड़ी शोधन, नाड़ी विभाजन तथा सूर्य नमस्कार सहित अनेक महत्वपूर्ण योगासन एवं प्राणायाम का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। योग विशेषज्ञों द्वारा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया जा रहा है कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने में सहायता मिलती है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। यह पहल न केवल स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी प्रभावी साबित हो रही है। ज्ञान मुद्रा योग और ध्यान में सबसे प्रसिद्ध हस्तमुद्राओं में से एक है। इसे ज्ञान, एकाग्रता और मानसिक शांति की मुद्रा माना जाता है। करने की विधि 1. आराम से बैठें (पद्मासन, सुखासन या कुर्सी पर भी बैठ सकते हैं)। 2. तर्जनी (इंडेक्स फिंगर) के अग्रभाग को अंगूठे के अग्रभाग से हल्के से मिलाएँ। 3. बाकी तीन उंगलियाँ सीधी और सहज रखें। 4. हथेलियाँ ऊपर की ओर रखते हुए हाथों को घुटनों पर रखें। 5. सामान्य श्वास लेते हुए ध्यान करें। संभावित लाभ ’ एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में सहायक। ’ ध्यान के दौरान मन को शांत करने में मददगार। ’ तनाव और मानसिक बेचौनी कम करने में सहायक। ’ आत्म-जागरूकता और ध्यान की गहराई बढ़ाने के लिए पारंपरिक रूप से उपयोग की जाती है। अवधि ’ प्रतिदिन 15-30 मिनट तक अभ्यास किया जा सकता है। ’ ध्यान या प्राणायाम के साथ करने पर कई लोग इसे अधिक लाभकारी मानते हैं। सावधानी ज्ञान मुद्रा सामान्यतः सुरक्षित मानी जाती है। यदि बैठने में असुविधा हो तो कुर्सी पर बैठकर भी इसका अभ्यास किया जा सकता है। ज्ञान मुद्रा का स्वरूप अंगूठे और तर्जनी के सिरों को मिलाकर एक छोटा वृत्त बनता है, जबकि बाकी तीन उंगलियाँ सीधी रहती हैं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Ayush, Madhya Pradesh

25 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

MORE NEWS

जनजातीय कार्य विभाग ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगाए शिविर

      कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार 27 जून को प्रत्येक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समाधान शिविर लगाए गए।
     शिविरों में विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों जैसे वेतनमान एरियर, महंगाई भत्ता (डीए) एरियर, लंबित वेतन, वेतन निर्धारण, वार्षिक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित स्वत्वों से संबंधित आवेदनों को प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण करने की व्यवस्था की गई। विकासखंड स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण वहीं किया जाएगा, जबकि जिला कार्यालय से संबंधित प्रकरण सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मंडला कार्यालय के माध्यम से निपटाए जाएंगे। वर्तमान में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से जिला कार्यालय स्तर पर कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
       विभाग ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य अधीनस्थ कर्मचारियों को अपनी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान संचालित कर रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh
#mandla 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

जनजातीय कार्य विभाग ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगाए शिविर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार 27 जून को प्रत्येक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समाधान शिविर लगाए गए। शिविरों में विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों जैसे वेतनमान एरियर, महंगाई भत्ता (डीए) एरियर, लंबित वेतन, वेतन निर्धारण, वार्षिक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित स्वत्वों से संबंधित आवेदनों को प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण करने की व्यवस्था की गई। विकासखंड स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण वहीं किया जाएगा, जबकि जिला कार्यालय से संबंधित प्रकरण सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मंडला कार्यालय के माध्यम से निपटाए जाएंगे। वर्तमान में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से जिला कार्यालय स्तर पर कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। विभाग ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य अधीनस्थ कर्मचारियों को अपनी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान संचालित कर रहा है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

🚩आ रही हैं 'भगवा रंग' फेम शहनाज अख्तर 🚩 #shehnazakhtar #narayanganj #bhajansandhya

🚩आ रही हैं 'भगवा रंग' फेम शहनाज अख्तर 🚩 #shehnazakhtar #narayanganj #bhajansandhya

Mandla, Mandla | Jun 27, 2026

138 मास्टर वॉलंटियर्स को दिया गया नशामुक्ति का प्रशिक्षण

        सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा वाल्मी, भोपाल के माध्यम से ’’नशामुक्त भारत अभियान’’ के अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष, मंडला में जिला स्तरीय मास्टर वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं से आए 138 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
       कार्यक्रम का शुभारंभ उपसंचालक श्री रोहित बड़कुल ने किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्ति के लिए समाज की सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने का आह्वान किया।
       प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री राजीव तिवारी एवं वाल्मी, भोपाल के समन्वयक श्री विजय कुमार गुप्ता ने नशे की रोकथाम, जनजागरूकता, प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा मास्टर वॉलंटियर्स की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं, इसलिए किशोर एवं युवावस्था में उचित मार्गदर्शन एवं जागरूकता आवश्यक है। मास्टर वॉलंटियर्स को ग्रामीण क्षेत्रों एवं युवाओं के बीच नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
      कार्यक्रम में नारकोटिक्स विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, ग्रामीण निकायों के सचिव, एनएसएस के विद्यार्थी, पैरालीगल वॉलंटियर्स, गायत्री परिवार एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
       अंत में सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Jabalpur Commissioner 
#mandla 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

138 मास्टर वॉलंटियर्स को दिया गया नशामुक्ति का प्रशिक्षण सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा वाल्मी, भोपाल के माध्यम से ’’नशामुक्त भारत अभियान’’ के अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष, मंडला में जिला स्तरीय मास्टर वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं से आए 138 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपसंचालक श्री रोहित बड़कुल ने किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्ति के लिए समाज की सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री राजीव तिवारी एवं वाल्मी, भोपाल के समन्वयक श्री विजय कुमार गुप्ता ने नशे की रोकथाम, जनजागरूकता, प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा मास्टर वॉलंटियर्स की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं, इसलिए किशोर एवं युवावस्था में उचित मार्गदर्शन एवं जागरूकता आवश्यक है। मास्टर वॉलंटियर्स को ग्रामीण क्षेत्रों एवं युवाओं के बीच नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नारकोटिक्स विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, ग्रामीण निकायों के सचिव, एनएसएस के विद्यार्थी, पैरालीगल वॉलंटियर्स, गायत्री परिवार एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Jabalpur Commissioner #mandla Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

मोहर्रम पर्व पर स्वच्छता जागरूकता अभियान, पंडाल संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश

 नगर पालिका परिषद मंडला अंतर्गत कार्यरत अल्ट्रा क्लीन एंड केयर सर्विसेज की आईसी टीम द्वारा मोहर्रम पर्व के अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पंडालों का भ्रमण कर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया।
 अभियान के दौरान टीम ने पंडाल संचालकों से आग्रह किया कि वे अपने पंडालों में स्वयं के डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा कचरे को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर फैलाने से बचें। टीम द्वारा स्त्रोत पृथक्कीकरण (गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने) के महत्व की जानकारी देते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।
 पंडाल संचालकों को समझाइश दी गई कि पंडालों में एकत्रित होने वाले कचरे को निर्धारित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें, जिससे कचरे का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निपटान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of Urban Development & Housing MP

मोहर्रम पर्व पर स्वच्छता जागरूकता अभियान, पंडाल संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश नगर पालिका परिषद मंडला अंतर्गत कार्यरत अल्ट्रा क्लीन एंड केयर सर्विसेज की आईसी टीम द्वारा मोहर्रम पर्व के अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पंडालों का भ्रमण कर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने पंडाल संचालकों से आग्रह किया कि वे अपने पंडालों में स्वयं के डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा कचरे को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर फैलाने से बचें। टीम द्वारा स्त्रोत पृथक्कीकरण (गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने) के महत्व की जानकारी देते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। पंडाल संचालकों को समझाइश दी गई कि पंडालों में एकत्रित होने वाले कचरे को निर्धारित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें, जिससे कचरे का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निपटान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Urban Development & Housing MP

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

 28 जून से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर 25 जून को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्रीमती सोनल सिडाम की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया कि विकासखंड के 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो रोधी दवा की खुराक अनिवार्य रूप से पिलाई जाए।
 बैठक में अधिकारियों ने सभी विभागों के समन्वित प्रयासों, प्रभावी माइक्रोप्लान तैयार करने, जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने, टीमों के प्रशिक्षण, पोलियो बूथों के सुचारू संचालन, ट्रांजिट एवं मोबाइल टीमों की व्यवस्था तथा छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें अभियान से जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला श्री कपिल तिवारी, सीडीपीओ मंडला श्री अनूप नामदेव, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एल.एस. उईके, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री आदित्य पटेल, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर श्री देवेंद्र पटेल, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर श्रीमती मंजू पटेल सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की समस्त पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहीं।
 बैठक में सभी संबंधित विभागों से अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया। साथ ही आमजन एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वे 28 जून से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो रोधी सुरक्षा से वंचित न रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न 28 जून से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर 25 जून को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्रीमती सोनल सिडाम की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया कि विकासखंड के 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो रोधी दवा की खुराक अनिवार्य रूप से पिलाई जाए। बैठक में अधिकारियों ने सभी विभागों के समन्वित प्रयासों, प्रभावी माइक्रोप्लान तैयार करने, जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने, टीमों के प्रशिक्षण, पोलियो बूथों के सुचारू संचालन, ट्रांजिट एवं मोबाइल टीमों की व्यवस्था तथा छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें अभियान से जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला श्री कपिल तिवारी, सीडीपीओ मंडला श्री अनूप नामदेव, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एल.एस. उईके, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री आदित्य पटेल, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर श्री देवेंद्र पटेल, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर श्रीमती मंजू पटेल सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की समस्त पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहीं। बैठक में सभी संबंधित विभागों से अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया। साथ ही आमजन एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वे 28 जून से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो रोधी सुरक्षा से वंचित न रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026