Public App Logo
कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया गया कि 20‌ वर्षीय कन्हैया गड्ढे के पास हाथ-पैर धोने गया था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद मजदूर को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - Derapur News