कानपुर देहात कानपुर-इटावा हाईवे पर कांवरियों और एक महिला सिपाही के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में तीखी बहस होती रही। कांवरियों ने महिला सिपाही पर अभद्रता और अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस वीडियो की जांच कर विवाद की असली वजह पता लगाने में जुटी है। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है।इस बीच महिला ने कहा SHO,DM,DCP चाहे जिसे बुला लो!