कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस ने तड़ीपार मनीष सागर को नगर के मुर्गा बाजार स्थल के पास खुलेआम घूमते पाए जाने पर किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जिला बदर मनीष सागर दिनांक 28 अप्रैल 2024 को कोंडागांव के मुर्गा बाजार स्थल के आसपास खुलेआम घूम कर कोंडागांव की सीमा में प्रवेश कर आदेश का उल्लंघन करता पाया गया जिसे थाना कोंडागांव के पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर अभीरक्षा में लिया गया। वहीं आज मनीष सागर निवासी बाजारपारा के विरुद्ध थाना में अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।