कोंडागांव: पलारी मार्ग पर इमली की बोरियों से लदा ट्रक पलटा, नही हुई कोई जनहानि, अज्ञात लोगों ने की इमली से भरी बोरियों की लूट
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलारी के धाकड़ पारा में बीती रात सड़क हादसे में एक ट्रक पलट कर सड़क के नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है ट्रक में इमली से भरी सैकड़ो बोरियां लदी हुई थी। 29 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार रविवार की देर रात इमली से लदी ट्रक माकड़ी क्षेत्र से कोंडागांव आ रही थी उसी दौरान पलारी मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई।