कोंडागांव: लंजोड़ा में नेशनल हाईवे 30 पर टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी आयरन गिट्टी से भरी ट्रक, ड्राइवर हुआ घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 लंजोड़ा में आज दोपहर आयरन गिट्टी से भरी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया है। बताया जा रहा है यह हादसा ट्रक के टायर फटने से हुआ है। वही इस हादसे में सड़क में गुजर रहे अन्य वाहन एवम राहगीर बाल बाल बच गए हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी।