कोंडागांव: छुट्टियों में युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे थल सेना के जवानों को दी गई विदाई
भारतीय थल सेना के राष्ट्रीय राइफल में पदस्थ सिपाही हरीश कोर्राम निवासी जैतपुरी और आर्टिलरी में पदस्थ सिपाही कलिंदर पोयाम निवासी बड़े भीरावंड छुट्टियों के दौरान अपने गृहग्राम आए हुए थे इस दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर प्रतिदिन बच्चों को अग्नि वीर की ट्रेनिंग दी।