कोंडागांव: शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक से शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को मर्दापाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मर्दापाल थाना पुलिस ने आज बलात्कार की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र की एक नाबालिक बच्ची को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर हसलनार निवासी खेमेश्वर बघेल पिता सुरभि राम बघेल द्वारा भगा कर लेजाया गया तथा बच्ची की मर्जी के खिलाफ उनके साथ बलात्कार किया गया। इस मामले पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।